Mirzapur News: तारीख नोट कर लो, Pregnant हुई तो कर लूंगा शादी, आरोपी का जवाब सुन पुलिस भी हैरान
मिर्जापुर जिले में एक मंदबुद्धि बालिका की मां ने गांव के एक युवक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां का कहना है कि या तो उन्हें मुआवजा दिया जाए या फिर आरोपी से शादी करा दी जाए।

Mirzapur जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिर्जापुर में एक मंदबुद्धि बालिका की मां द्वारा गांव के ही एक युवक के ऊपर बालिका संग दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। बालिका की मां का कहना है कि आरोपी युवक या तो बालिका से शादी कर ले या फिर उचित मुआवजा दिलवाया जाए। इस मामले में आरोपी का कहना है कि उसके ऊपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है और यदि उसने दुष्कर्म किया है और तो तारीख को नोट करके रखा जाए और यदि बालिका प्रेग्नेंट हो जाती है तो वह उसके साथ शादी रचा लेगा। मामले को लेकर पुलिस भी हैरान है फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है।

जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग
दरअसल, मिर्जापुर जिले के हलिया थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने पिछले दिनों पुलिस के पास प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने 5 मार्च को दुष्कर्म किया। बालिका द्वारा रोने और चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। महिला का यह भी आरोप है कि वह जब आरोपी के घर पहुंचे तो उसके घर वाले महिला तथा उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने के बाद महिला सोमवार को जिलाधिकारी के यहां पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

मुआवजा या विवाह कराने की कर रही मांग
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। क्योंकि महिला द्वारा पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया गया उसके बाद शादी कराने या फिर उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं आरोपी को जब थाने पर बुलाया गया और उसे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि महिला द्वारा उसे झूठ में फसाया जा रहा है। उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। आरोपी का यह भी कहना है कि यदि ऐसी बात है तो तारीख नोट कर लिया जाए और यदि बालिका गर्भवती होती है तो वह उससे शादी कर लेगा।
मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
पुलिस का यह भी कहना है कि बुलाने के बाद आरोपी युवक थाने पर पहुंच गया लेकिन आरोप लगाने वाली महिला थाने पर नहीं आई। बार-बार बुलाए जाने के बाद भी महिला नहीं आई और महिला द्वारा मुआवजा या शादी करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर हलिया थाना क्षेत्र के उपरोक्त गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications