खाना न मिलने पर गुस्साए पति ने मारा मुक्का तो पत्नी की हो गई मौत, बाद में खुद पुलिस को फोन कर बुलाया

Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में अजीब मामला सामने आया है। यहां जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। भोजन न मिलने पर चौकी पर बैठी पत्नी को पति ने एक मुक्का मार दिया। चौकी से जमीन पर गिरी पत्नी की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। उसके बाद खुद पति ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतिका के मायके वालों को सूचना दे दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी से अक्सर होता था विवाद

पत्नी से अक्सर होता था विवाद

विवेकानंद पांडेय खेती करने के साथ निजी स्कूल में पढ़ाता था। जिसके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र बिहार के आरा स्थित अपने नाना के घर ही रहता था। काफी समय विवेकानंद अध्यापन का कार्य छोड़कर घर पर ही रहा था। कोई कार्य करने को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। मृतिका अवसादग्रस्त हो गई थी। मानसिक हालत सही न होने के कारण उसका इलाज भी चल रहा था।

सुबह हुआ था विवाद

सुबह हुआ था विवाद

शुक्रवार की सुबह कार्य न करने को लेकर पत्नी 35 वर्षीय रविता देवी से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद विवेकानंद घर से बाहर चला गया। शाम को घर लौटा तो पत्नी से भोजन मांगा। पत्नी ने कहा कि उसने भोजन नहीं बनाया है। इस बाद पर आक्रोशित विवेकानंद ने चौकी पर बैठी पत्नी के पीठ में एक मुक्का मारा। इससे रविता चौकी से जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरते ही सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने कहा तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

पति विवेकानंद ने ही फोन कर जमालपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आरोपित पति को हिरासत में लिया गया है। आरोपित पति ने पारीवारिक विवाद में पिटाई करने की बात कही है। इस दौरान महिला की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+