एक्शन में UP Police, हर दिन अपराधियों को बना रही 'लंगड़ा', आज मिर्जापुर में हुआ Encounter
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए UP Police द्वारा लगातार अपराधियों के पैर में गोली मारी जा रही है। हर रोज उत्तर प्रदेश के किसी ने किसी जनपद में अपराधी के पैर में गोली मारे जाने और मुठभेड़ की घटना सामने आती है।
पुलिस द्वारा बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें लंगड़ा बना दिया जा रहा है बावजूद इसके आपराधिक घटनाओं पर बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिल रही है। सोमवार की देर रात मिर्जापुर जनपद में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारी। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा बरामद किया है। दोनों बदमाशों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल, सोमवार की रात में देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। युवक का मोबाइल चीन के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। भुक्तभोगी द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई।
पुलिस द्वारा उन्हें करनपुर पहाड़ी पर घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाशों के पैर में लगी और वे गिर पड़े।
पुलिस द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में जसोखर पहाड़ी निवासी 27 वर्षीय आलोक यादव उर्फ उजाला यादव के दोनों पैर में गोली लगी तथा उसी के गांव के रहने वाले 28 वर्षीय वैभव बिना उर्फ कमलेश बिंद के दाहिने पैर में गोली लगी।
देखें Video-
दोनों के पास ऐसे पुलिस ने 315 बोर का एक एक तमंचा बरामद किया तथा खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों बदमाशों का अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां का उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications