UP: मिर्ज़ापुर लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली, बदमाशों की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम
UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एटीएम कैश वैन से सरेराह हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। इस मामले में बदमाशों की पहचान या उनसे संबंधित जानकारी देने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बताया गया है कि जो भी व्यक्ति बदमाशों की पहचान बताया या उनसे संबंधित सूचना देगा उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन की तरफ से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

दरअसल, मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली अंतर्गत बेलतर गांव के समीप मंगलवार दोपहर में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों द्वारा एटीएम कैश वैन गार्ड समेत तीन अन्य लोगों को गोली मारकर 35 लख रुपए लूट लिए गए थे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से गंभीर रूप से घायल गार्ड की अस्पताल में मौत हो गई थी, इसके अलावा अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
घटना के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस द्वारा बदमाशों के गुजरने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों द्वारा कैश बॉक्स में से कैश निकाल लिया गया था और बॉक्स को झिंगुरा के पास फेंक दिया गया था। ऐसे में पुलिस द्वारा उस समय जो भी मोबाइल नंबर उस इलाके में सक्रिय थे उन नंबरों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस द्वारा गाड़ी नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है।
यह भी बता दें कि मिर्जापुर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच के टीमें लगाई गई हैं। हालांकि गुरुवार तक पुलिस के हाथ खाली होने के चलते पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज से लिए गए बदमाशों के फोटो को वायरल करते हुए उन्हें पहचाने और सूचना देने वाले को एक लाख पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications