UP News: एमडीएम खाने के बाद बच्चों को होने लगी उल्टी, शिक्षक अस्पताल ले गए तो सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गुरुवार को एक स्कूल में एमडीएम खाने के बाद बच्चे अचानक उल्टी करने लगे। इस दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दिया कि एमडीएम में छिपकली गिरी थी।

जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच पड़ताल के बाद अध्यापकों ने एमडीएम में छिपकली गिरने की बात से इनकार किया। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

up-news-children-started-vomiting-after-eating-mdm

यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के हालिया विकासखंड अंतर्गत उमरिया गांव का है। उमरिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर में भोजन अवकाश के दौरान बच्चों को एमडीएम परोसा गया।

बताया जा रहा है कि मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चों को अचानक उल्टी आने लगी। देखते ही देखते एक के बाद एक कई बच्चे उल्टी करने लगे। बच्चों को उल्टी करते देख अध्यापक हैरान रह गए।

उल्टी करने वाले बच्चों को लेकर अध्यापक तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों द्वारा बच्चों का इलाज प्रारंभ किया गया। इलाज करने के बाद बच्चों की हालत में सुधार हुई।

इसी बीच किसी ने गांव में अफवाह फैला दिया कि एमडीएम में छिपकली गिरी थी और छिपकली गिरने के चलते भजन खराब हो गया था और वही भोजन करने के बाद बच्चे बीमार हो गए हैं।

यह बात सुनने के बाद अभिभावक हैरान रह गए। उसके बाद अभिभावक जब अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि एमडीएम में छिपकली नहीं गिरी थी बल्कि बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। फिलहाल बच्चों के हालात में सुधार होने के बाद अध्यापकों ने राहत की सांस ली।

वहीं मामले की जानकारी होने के बाद लालगंज एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि स्कूल में कुछ बच्चों को उल्टी हो रही थी।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत में सुधार है और सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि एमडीएम में छिपकली गिरने की बात महज अफवाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+