UP News: मिर्जापुर में भीषण गर्मी के कारण चुनाव ड्यूटी में लगे 6 होमगार्ड समेत 12 लोगों की मौत
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सातवें और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा। लेकिन इस बीच भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। तापमान अधिक होने के चलते लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और लोगों की मौत भी हो रही है।
मिर्जापुर जनपद में चुनाव ड्यूटी में लगे 6 होमगार्ड सहित कुल 12 लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के कारण उनकी मौत हुई है। इसके अलावा 18 से अधिक होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर पॉलिटेक्निक से शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों रवाना हो रही थी। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के दौरान मतदान स्थल तक पहुंचते-पहुंचते कई लोग बीमार हो गए। अचानक लोगों को चक्कर आने लगा और जमीन पर गिर गए।
उनके साथ मौजूद कर्मचारी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में 6 होमगार्ड समेत एक पीठासीन अधिकारी, एक बस परिचालक, तीन सफाई कर्मी और मिर्जापुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बीमार हो जाने पर गोंडा निवासी होमगार्ड 50 वर्षीय राम चौबे, बस्ती निवासी 52 वर्षीय होमगार्ड सत्य प्रकाश, गोंडा निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड राम जियावान यादव, प्रयागराज निवासी 50 वर्षीय होमगार्ड त्रिभुवन, कौशांबी निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड रामकरण, गोंदा निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड प्रयाग नारायण मिश्र की मौत हुई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी अभिनंदन होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मरने वाले होमगार्ड के परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन मिर्जापुर पहुंचे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्रयागराज निवासी 55 वर्षीय अवनीश पांडेय बस परिचालक है और उसकी भी ड्यूटी चुनाव में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह भी अचानक बीमार हो गया। शरीर का तापमान अधिक होने के चलते उसे लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
इसी तरह सुल्तानपुर निवासी 57 वर्षीय उमेश कुमार मझवा ब्लॉक में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को बस से वह जिगना पहुंचे। वहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उसके बाद उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications