UP Mirzapur News: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी आग, डरकर भागे ग्रामीण, देखें Video
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में एक सरकारी हैंडपंप को रिबोर करते समय उसमें से पानी की जगह ज्वलनशील गैस निकलने लगी। ज्वलनशील गैस निकलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने माचिस जलाई तो आग लग गई। ऐसे में हैंडपंप से पानी की जगह आग निकलती देख ग्रामीण घबरा गए। [Video अंत में है।]
उसके बाद लोग वहां से डरकर भागते हुए प्रधान के पास पहुंचे। हालांकि इस दौरान किसी ने हैंडपंप से निकल रही आग का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वहीं हैंडपंप से आग निकलने को लेकर अधिकारी जांच कर रहे हैं।

दरअसल‚ यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के मड़िहान तहसील अंतर्गत दुबेपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति के घर के समीप सरकारी हैंड पंप लगी हुई थी। हैंडपंप खराब हो जाने के चलते उसे रिबोर कराया जा रहा है। हैंड पंप रिबोर का कार्य चल रहा था, इसी बीच मजदूरों को आभास हुआ कि हैंडपंप से ज्वलनशील गैस निकल रही है।
संदेह वश ग्रामीण वहां पर माचिस की तीली जलाए तो आग लग गई। आग लगने के बाद वहां मौजूद रोग हैरान रह गए। उसके बाद लोगों ने बोरा लपेटकर आग को बुझा दिया। सूचना मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और उन लोगों ने भी पुनः बोरा खोलकर माचिस की तीली जलाई तो हैंडपंप की पाइप से आग निकलने लगी।
यह वाकया देख ग्रामीण डर गए और वहां से दूर भाग गए। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल, इस घटना को लेकर दुबेपुर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। यह भी बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब हैंडपंप से ज्वलनशील गैस निकलती पाई गई है। इसके पहले भी मिर्जापुर ही नहीं सोनभद्र में भी ऐसी घटनाएं देखी जा चुकी हैं।
देखें Video:-












Click it and Unblock the Notifications