UP News: मिर्जापुर में नवोदय विद्यालय भवन पर गिरी आकाशीय बिजली, 7 बच्चे बेहोश, मची अफरा-तफरी

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना अंतर्गत पटेहरा कला गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार की रात में आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चे बेहोश हो गए। बेहोश बच्चों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल, रविवार को मिर्जापुर जनपद में बरसात हो रही थी। बरसात के बीच रात करीब 8:30 बजे आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली जवाहर नवोदय विद्यालय के भवन पर गिरी। इस दौरान वहां कई छात्राएं मौजूद थीं। आकाशीय बिजली गिरने के चलते 13 वर्षीय शिवांशी, 12 वर्षीय अदिति, तथा नैंसी, रिया, आकांक्षा, चांदनी और आदर्श आदि कुल 7 बच्चे उसकी चपेट में आ गए जबकि अन्य बच्चे तेज आवाज के कारण अचेत हो गए।

up-lightning-fell-on-navodaya-vidyalaya-building-in-mirzapur

बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने और उसकी चपेट में आने से बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एसपी त्रिपाठी ने तत्काल बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं आकाशी बिजली गिरने के चलते विद्यालय में लगाए गया जनरेटर तथा आने इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गए। प्रधानाचार्य का कहना है कि कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण जलकर नष्ट हुए हैं इसके अलावा बच्चे बेहोश हो गए थे यह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों से बातचीत किए। उन्होंने भी कहा कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है हालांकि उनका उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+