UP: मिर्जापुर में एटीएम वैन चालक को गोली मारकर लाखों की लूट, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद मंगलवार की दोपहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक एटीएम का कैश लेकर जा रहे वैन को लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने वैन की सुरक्षा में तैनात गार्ड को गोली मार दी और आसानी से कैश बॉक्स लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

वैन लूटते समय बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला। वहीं एटीएम कैश वैन लूटे जाने की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों द्वारा पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है।

up-atm-van-driver-shot-and-looted-worth-lakhs-in-mirzapur

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा गार्ड का अभी उपचार चल रहा है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दरअसल, मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली अंतर्गत बेलतर इलाके में एक्सिस बैंक का एटीएम है। उसी एटीएम में कैश की डिलीवरी के लिए मंगलवार दोपहर में कैश वैन लेकर कर्मचारी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कैश वैन खोलकर कर्मचारी उसमें रखे कैशबॉक्स को निकालकर एटीएम में ले जाने वाले थे। उसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने बदमाशों के ऊपर गोली चलाने का प्रयास किया उससे पहले ही बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी। जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें दिखाई दे रहा है कि गार्ड को गोली मारने के बाद कैश बॉक्स लेकर बदमाश गोली चलाते हुए वहां से भाग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक पर कुल चार बदमाश आए थे। चारों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। लोगों ने यह भी बताया कि एटीएम कैश वैन आने से पहले ही दो बदमाश खड़े थे और जब कैश वैन का गेट खोलकर कैशबॉक्स निकाला जा रहा था, इसी दौरान बदमाश गोली चलाते हुए नजदीक पहुंच गए।

वहां पहुंचने के बाद बदमाशों ने मिर्जापुर जनपद के चिल्ह के रहने वाले सुरक्षा कार्ड जय सिंह को गोली मार दी, इसके अलावा विरोध करने वाले कर्मचारी बहादुर सिंह और अखिलेश कुमार तथा रजनीश मौर्या को भी बदमाशों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के चलते सुरक्षा गार्ड जय सिंह की मौत हो गई है।

प्राथमिक जानकारी मिल रही है कि कैशबॉक्स में करीब 22 लाख रुपए रखे गए थे जिन्हें लूटकर बदमाश फरार हुए हैं। हालांकि इस बारे में एसपी मिर्जापुर द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि बदमाशों द्वारा एटीएम कैश वैन लूटने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उन्हें रोकने आए गार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी। गार्ड और घायल एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लूट हुई है या नहीं इसकी तस्दीक की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+