मिर्जापुर: मछली को चारा देते समय गड्ढे में गिरीं दो बहनें, दोनों की डूबकर मौत

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में मछलियों को चारा देते समय गड्ढे में गिरने से दो सगी बहनों की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो गड्ढे में शव उतराता मिला। बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

two sisters drown death in kushinagar

घर के पीछे बना है मछली पालन के ल‌िए गड्ढा

बहुती ग्राम सभा के अटारी मजरे के निवासी किशोर कुमार बिन्द ने अपने घर के पीछे 100 मीटर की दूरी पर मछली पालने के लिए गड्ढा बनाया हुआ है। गड्ढा चार से पांच फीट गहरा है। किशोर कुमार की बड़ी बेटी सात वर्षीय अनामिका अपनी छोटी बहन चार वर्षीय अरांसी के साथ घर से चारा लेकर गड्ढे में मछलियों को खिलाने के लिए पहुंची थी। चारा डालते समय अरांसी का पैर फिसल गया। उसको गिरता देख बड़ी बहन अनामिका ने दौड़ कर अरांसी का हाथ पकड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गड्ढे में गिर गईं।

डूबने से दोनों बहनों की हुई मौत

गड्ढे के पास कोई बचाने वाला नहीं था। काफी देर बाद अनामिका का छोटा भाई पांच वर्षीय विशाल भी मछलियों को चारा खिलाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। विशाल ने घर पहुंच कर अपनी मां आशा देवी को बताया। परिजन मौके पर पहुंच कर देखा तो अरांसी का शव उतराया था, लेकिन अनामिका नहीं दिखाई दे रही थी। गड्ढे के अंदर कूद कर तलाश की गई तो अनामिका का शव मिला। परिजनों ने दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला और बिना पुलिस को सूचना के अंतिम संस्कार भी कर दिया। लालगंज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+