मिर्जापुर में महिला और युवक की गला रेतकर हत्या, कहीं वेब सीरीज का असर तो नहीं!

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में दो हत्याओं का बड़ा मामला सामने आया है। जिले दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला और युवक की गला रेत की हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या ठीक वैसे ही गला रेत कर की गई है। जैसे वेब सीरीज के एक पार्ट में मफिया कालीन भैया के पुत्र मुन्ना त्रिपाठी के मित्र कंपाउंडर गला रेत कर हत्या करता है। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह फिल्म से प्ररित होकर गला रेत कर हत्या तो नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई है, लेकिन युवक की हत्या के कारणों की तलाश जारी है।

two murder in mizapur which may be inspired from web series

घर के बरामदे में मिला वृद्धा का शव

चील्ह थाना इलाके के दलापट्टी की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा पेड़ा देवी का गला रेत कर पड़ा शव बरामद हुआ। शव को दीवार के सहारे रखा गया था। परिजनों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में वृद्धा के कमरे, बहू के कमरे और छत पर भी खून मिला है। छत और बहू के कमरे में खून मिलने पर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

two murder in mizapur which may be inspired from web series

खेत में मिला अज्ञात युवक का गला रेता शव

दूसरी घटना चुनार थाना इलाके के नंदूपुर गांव की है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के राज्यमार्ग 74 नंदूपुर-रूदौली गांव के खेत में गुरुवार की सुबह एक 35 साल के युवक का शव बरामद हुआ। युवक की भी गला रेत कर हत्या की गई। सूचना पर थाने की पुलिस के साथ एएसपी नक्सल अजय कुमार सिंह, सीओ चुनार प्रमोद कुमार, चुनार कोतवाल कमलेश पाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Video: बाबरी विध्वंस बरसी पर वाराणसी में काला दिवस, 6 हजार दुकानें बंद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+