अपराधी 'मुर्गा' के पैर में पुलिस ने मारी गोली, Bhadohi और Mirzapur में देर रात हुई मुठभेड़
मिर्जापुर और भदोही में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मिर्जापुर में जिस बदमाश को पकड़ा गया वह बिहार का निवासी है।

Mirzapur और Bhadohi जिले में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बाइक चोरी करके फरार हुआ था बदमाश
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बताया गया कि गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले शेषमणि नामक व्यक्ति मंगलवार की रात्रि में ईंट भट्ठे से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनको रुकने का इशारा किया और असलहा सटाकर उनकी मोटरसाइकिल लूट कर भागने लगे। शेषमणि की सूचना पर भदोही जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और जिले में चेकिंग अभियान चलाया जाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गोपीगंज कोतवाली पुलिस पुलिस को बाइक पर आते हुए दो युवक दिखाई दिए। पुलिस उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग
पुलिस टीम पर फायर करने के बाद बाइक सवार बदमाश भागने लगे जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा कर लिया। बदमाशों द्वारा लगातार पुलिस को लक्ष्य कर गोली चलाई जा रही थी। ऐसे में पुलिस द्वारा भी जवाबी फायर किया गया, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अकील उर्फ मुर्गा बताया। घर बदमाश को पुलिस गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अभी जंगीगंज का रहने वाला अकील उर्फ मुर्गा गोपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अखिल के खिलाफ भदोही के अलावा मिर्जापुर जौनपुर और प्रयागराज में भी दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से फरार भी दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिर्जापुर में पकड़ा गया बिहार का शातिर लुटेरा
इसी तरह मंगलवार की देर रात्रि में मिर्जापुर जिले के कोतवाली शहर के पुलिस द्वारा क्षेत्र में जांच-पड़ताल किया जा रहा था इसी दौरान बिसुंदरपुर कांशीरामआवास के समीप बाइक सवार बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश के पास पहुंचकर पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो उसने अपना नाम अभिषेक यादव निवासी नया टोला, थाना कोहड़ा, जिला कटिहार, बिहार बताया। वहीं उसने पुलिस टीम को यह भी बताया कि भागने वाले उसके साथी का नाम राहुल यादव था जो उसके गांव का ही रहने वाला है। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभिषेक यादव गैंग बनाकर मिर्जापुर और आसपास के जनपदों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। उसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस और पर मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त 25000 का इनामी है।
Recommended Video

-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications