शादी की खुशियों में शामिल होने आया था परिवार, दो भाइयों की मौत के बाद बदल गया सब
Mirzapur news, मिर्जापुर। यपी के मिर्जापुर जिले एक गांव में दो भाइयों के साथ बड़ा हादसा हो गया। अपने ननिहाल वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए दो मौसेरे भाई सुबह शौच करने के बाद गांव के सुसुअड़वा नाले में हाथ धोने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। थोड़ी देर बाद गांव के एक युवक ने एक शव को उतराया देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को बाहर निकलवाया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तिलक में आए थे मौसेरे भाई
बरी गांव निवासी बांकेलाल के पुत्र राजललन का रविवार को तिलक समारोह था। उसी समारोह में शामिल होने के लिए बांकेलाल की दो बहनें अपने परिवार के साथ शामिल होने आई थीं। रविवार की सुबह सीता का पुत्र आठ वर्षीय सोनू अपने मौसेरे भाई रीता के पुत्र पांच वर्षीय प्रीतम के साथ शौच करने के लिए निकले थे। शौच के बाद दोनों गांव के सुसुअड़वा नाले में हाथ धोने गए। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों डूब गए।

थोड़ी देर बाद गांव के एक युवक ने एक बालक उतराया देखकर शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। परिजनों को सूचना देकर ग्रामीणों ने नाले से दोनों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications