UP News: प्रेमी और उसके दोस्त संग भाग रही थी दुल्हन, तीनों की दर्दनाक मौत, आज आनी थी बारात

UP Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में शादी से एक दिन पहले प्रेमी और उसके दोस्त के साथ भाग रही दुल्हन समेत तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई।

Three people including bride and lover no more before marriage in UP Mirzapur

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में शादी से एक दिन पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ बाइक से अपना घर छोड़कर भाग रही थी। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने के बाद तीनों के परिवार में मातम पसर गया है। रविवार को बारात आने वाली थी ऐसे में जहां दुल्हन के घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई वहीं वर पक्ष भी काफी परेशान है।

यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना अंतर्गत एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक युवती प्रयागराज के मेजा तहसील अंतर्गत एक गांव के रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी तय थी।

रविवार को मेजा से मिर्जापुर में बारात आने वाली थी और दुल्हन के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दुल्हन प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले अपनी बुआ के देवर के बेटे से प्रेम करती थी।

दुल्हन को यह शादी मंजूर नहीं थी ऐसे में वह प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई। शनिवार रात्रि में घर में शादी की तैयारियां चल रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थी इसी बीच दुल्हन घर से बाहर निकली और सड़क पर प्रेमी तथा उसका मित्र दुल्हन का इंतजार कर रहे थे।

प्रेमी को देखने के बाद बाइक पर बैठकर दुल्हन अपने घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंची थी।

इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक डीसीएम से टकरा गई। बाइक की रफ्तार अधिक थी ऐसे में डीसीएम से टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे तीनों लोग दूर दूर जाकर गिरे। गंभीर रूप से चोटिल होकर तीनों सड़क पर तड़पने लगे।

सूचना मिलने के बाद जिगना थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीनों को उन्होंने अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। रात में तीनों की पहचान नहीं हो पाई हालांकि सुबह में उनके पास पहले कागजात के आधार पर पहचान हुई।

सूचना मिलने के बाद दुल्हन के परिजनों के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। घर पर चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। इस बारे में दुल्‍हन के पिता ने बताया कि दोनों भाई बहन की तरह रहते थे और उन्‍हें तनिक भी यकीन नहीं था कि ऐसा होगा। घटना के बाद मृत दुल्‍हन के घर रविवार को काफी संख्या में लोग जुटे रहे।

इस बारे में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शादी से एक दिन पहले प्रेमिका अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ भाग रही थी। सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई है। तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+