कांवड़ियों से भरी बस ने ऑटो को मारी टक्कर, विंध्याचल दर्शन करने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में रविवार को सुबह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मरने वाले लोग ऑटो में सवार होकर मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी की मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज जनपद के उग्रसेनपुर के रहने वाले लोग रविवार को ऑटो में सवार होकर मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे।
सभी लोग ऑटो में सवार होकर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव में पहुंचे थे। इसी दौरान एक बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद लोग ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाले। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विंध्याचल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही मृतकों के परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मरने वाले लोगों के परिवार में मातम पसर गया।









Click it and Unblock the Notifications