UP News: तहसीलदार के हस्ताक्षर ने मजदूर के बेटे को पल भर में बना दिया करोड़पति, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार द्वारा एक मजदूर के बेटे का आय प्रमाण पत्र जारी किया गया, जिसमें उसे करोड़पति बना दिया गया। आय प्रमाण पत्र जारी होने के बाद छात्र और उसके घर वाले परेशान हो गए।

हालांकि आय प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे। मामले में जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को चेतावनी पत्र जारी किया गया तथा छात्र के आय प्रमाण पत्र को भी संशोधित कराया गया। लेकिन मामला चर्चा में बना हुआ है।

tehsildar-signature-made-labourers-son-a-millionaire-in-mirzapur

दरअसल, यह पूरी घटना मिर्जापुर जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत हलिया विकासखंड के सहजी गांव का है। गांव के रहने वाले रामदास का बेटा बृजेश कुमार बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। बी फार्मा की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति के लिए उसे ऑनलाइन आवेदन करना था।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है ऐसे में उसने समीप में स्थित एक सहजन सेवा केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर 2023 को तहसीलदार लालगंज के हस्ताक्षर द्वारा जब आय प्रमाण पत्र जारी हो गया तो उसे देखकर बृजेश का माथा ठनक गया।

आय प्रमाण पत्र पर बृजेश की मासिक आय 20 लाख 39.17 रुपए दिखाई गई थी और इस तरह उसकी वार्षिक आय 2 करोड़ 40 लाख 470 रुपए लिखा गया था। रामदास द्वारा बताया गया कि जीव कोपार्जन के लिए मात्र तीन बीघे खेत हैं और वही उसके आई के स्रोत भी हैं।

लेकिन यह कैसे संभव हो सकता है कि तीन बीघे खेत में कोई व्यक्ति 2 करोड़ 40 लाख 470 रुपए सालाना कमाई करें। आय प्रमाण पत्र जारी होने के बाद बृजेश द्वारा इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तथा बात जब मीडिया कर्मियों तक पहुंची तो इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल होने के बाद इस मामले को जिलाधिकारी ने स्वतः संज्ञान में लिया और लालगंज तहसीलदार को चेतावनी पत्र जारी करते हुए छात्र के आय प्रमाण पत्र को दुरुस्त कराया गया। छात्र का कहना है कि नया आय प्रमाण पत्र बनाने के बाद उसकी वार्षिक आय 46 हजार रुपए हो गई है। फिलहाल यह मामला मिर्जापुर में चर्चा में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+