म‍िर्जापुर: क‍िशोर के जीभ से लगाते ही मोबाइल बैट्री में हुआ ब्लास्ट, दर्दनाक मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के म‍िर्जापुर में एक दि‍लदहला देने वाला घटना सामने आई है। यहां एक मोबाइल का चार्जर की बैट्री क‍िशोर की मौत की वजह बन गई। दरअसल, चार्ज करने के बाद क‍िशोर ने जैसे ही मोबाइल की बैट्री को चीभ से लगाया, बैट्री में ब्‍लास्‍ट हो गया। ज‍िससे क‍िशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीणों में इस घटना से दहशत फैल गई।

Teenager lost life in mobile battery Blast in mirzapur

जीभ से लगाते ही मोबाइल बैट्री में ब्‍लास्‍ट

मामला हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव का है। यहां रहने वाले बाबूलाल कोल का 12 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्रवार दोपहर मोबाइल की बैट्री फास्‍ट चार्जर से चार्ज कर रहा था। चार्जिंग के बाद चेक करने के लिए जैसे ही बैट्री को जीभ से लगाया कि बैट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे मोनू बुरी तरह जख्‍मी हो गया है। परिजन आनन-फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार ले गए, जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क‍िशोर की मौत से घर में कोहराम

मोनू की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीण भी सहम गए। दरअसल, आज कल बाजार में कई तरह के चाइनीज चार्जर मौजूद हैं। ये चार्जर मोबाइल की बैट्री को फास्‍ट चार्ज करने का दावा करके बेचे जाते हैं। अक्‍सर ये चार्जर जानलेवा साब‍ित हो जाते हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+