अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा-चौकीदार ही नहीं, ठोकीदार को भी हटाना है
Mirzapur News, मिर्जापुर। समाजवाजी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) रविवार को मिर्जापुर में महागठबंधन प्रत्याशी राम चरित्र के पक्ष में चुनावी सभा संबोधित कर रहे थे। अखिलेश का भाषण के बीच कुछ युवाओं ने 'चौकीदार चोर' है के नारे लगाने लगे। जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, चौकीदार के साथ-साथ लोगों को यहां के ठोकीदार को भी हटाना चाहिए।

चौकीदार ही नहीं ठोकीदार को भी हटाना है
अखिलेश यादव ने कहा, "यूपी में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं, बताओ यहां पर शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं...कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो। बताओ ठोका गया कि नहीं ठोका गया। इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार ही नहीं ठोकीदार को भी हटाना है।'' रैली के दौरान अखिलेश के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल सुरेश ठाकुर उर्फ योद्धा भी मौजूद थे।

अखिलेश ने कहा सरकार से सांड़ नाराज है
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में आवारा जानवरो सड़कों पर लोगों की जान ले रहे है। इस पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जानवर भी सरकार से परेशान है। कहा कि एक सांड़ हरदोई में सीएम से शिकायत करने पहुंचा। सुरक्षा घेरा तोड़ हैलीपैड की ओर जा रहा था कि उसे जवानो ने रोक लिया। कुछ दिन बाद कन्नौज में हमारी जनसभा में भी सांड़ आया। हैलीपैड की ओर बढ़ रहा था। पुलिस वालो को मारते हुए आगे बड़ा। कोई उसे रोक नहीं पाया, पर जब उसे पता चला कि ये सीएम की सभा नहीं है तो वह शांत होकर चला गया। जानवरो के हमले से जान जाए तो सीएम के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए।

संविधान न होता तो घंटा बजाते सीएम
अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि संविधान न होता तो हम (अखिलेश यादव) गाय-भैंस चरा रहे होते। उनको बताना चाहूंगा कि नेताजी तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के रक्षामंत्री बने। मैं भी मुख्यमंत्री के रूप में देश की सेवा की। सब अपने मेहनत के बल पर किया। अगर संविधान न होता तो बाबा योगी आदित्यनाथ मठ में घंटा बजा रहे होते। कहा कि सरकार बदलेगी तो चिलम मिलना बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- मिर्जापुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications