Mirzapur News: सड़क पर खड़ी कार में युवती के साथ गंदा काम कर रहा था सेक्रेटरी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
UP Mirzapur News: यूपी के मिर्ज़ापुर में रेलवे लाइन के किनारे गाड़ी खड़ी कर सचिव द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ की जा रही थी। पहुंचे ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक ग्राम पंचायत अधिकारी को सुनसान स्थान पर कार खड़ी कर युवती के साथ अश्लील हरकत करना महंगा पड़ गया। सुनसान स्थान पर खड़ी कार को हिलता हुआ देख ग्रामीण वहां पहुंचे और सेक्रेटरी तथा युवती को पकड़ लिया।
पकड़ने के बाद वहां पर काफी देर तक ग्रामीणों और ग्राम पंचायत अधिकारी में पंचायत चली। पंचायत के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पुलिस को सौंप दिया।

महिला और अधिकारी को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची जहां उनसे गुरुवार की देर शाम तक पूछताछ की जाती रही। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले में किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत की जाती है तो सेक्रेटरी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती को सेक्रेटरी ने अपनी कार में बैठाया। युवती को कार में बैठाया जाता देखकर कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा कर लिया। बताया जा रहा है कि कार में युवती को लेकर सेक्रेटरी काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा।
बाद में वह रेल लाइन के समीप सुनसान स्थान पर पहुंचा और कार खड़ी करके युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान कार हिलने लगी तो उसे देखकर पीछा कर रहे युवक तथा आसपास के ग्रामीण कार के पास पहुंच गए।
कार के पास पहुंचने के बाद गुस्साए लोगों द्वारा कार का गेट खुलवाया गया। कार के अंदर युवती और सेक्रेटरी आपत्तिजनक हालत में पाए गए। उसके बाद लोगों सेक्रेटरी को जमकर खरी खोटी सुनाई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद राजगढ़ थाने की पुलिस रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे और वहां से सेक्रेटरी और युवती को पकड़कर थाने ले गई।
थाने पर गुरुवार की देर शाम तक सेक्रेटरी से पूछताछ की जाती रही। वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सेक्रेटरी पहले भी इस तरीके का कृत्य कर चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले उसे कई बार लोगों ने देखकर छोड़ दिया था लेकिन उसकी हरकतें अब बढ़ रही थीं, ऐसे में उसे सबक सिखाना जरूरी था।












Click it and Unblock the Notifications