RSS प्रमुख ने स्वामी अड़गड़ानंद से की मुलाकात, आश्रम में बिताए 4 घंटे, आज करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन
RSS प्रमुख मोहन भागवत मिर्जापुर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ में स्थित परमहंस आश्रम में पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद से मुलाकात की। वहीं शुक्रवार को महावीर हनुमान जी को 51 मन लड्डू भी चढ़ाएंगे।
RSS प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करने के अलावा विंध्याचल में स्थित देवराहा हंस बाबा आश्रम में महावीर हनुमान को वे 51 मन लड्डू की चढ़ाएंगे। इसके अलावा आर एस एस की शाखा में भी शामिल होंगे।
मिर्जापुर में आर एस एस प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्वांचल के महत्वपूर्ण जनपदों में आर एस एस प्रमुख का दौरा काफी महत्वपूर्ण है।

दरअसल, आर एस एस प्रमुख गुरुवार को मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर पहुंचने के बाद सबसे पहले वे मिर्जापुर जनपद के चुनार इलाके के सक्तेशगढ़ में स्थित परमहंस आश्रम में पहुंचे। आश्रम में पहुंचने के बाद आश्रम के लोगों द्वारा उनकी अगवानी की गई और विशेष कक्ष में विश्राम के लिए ले जाया गया।
आरएसएस प्रमुख ने परमहंस आश्रम में 4 घंटे से अधिक समय बिताया, इस दौरान उन्होंने आराम किया और स्वामी अड़गड़ानंद से मुलाकात की। आश्रम सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान आरएसएस प्रमुख ने स्वामी अड़गड़ानंद से कहा कि वह काफी समय से उनसे मिलना चाहते थे।
उन्होंने यह भी कहा कि आपके द्वारा लिखी गई पुस्तकों को काफी समय से पढ़ता रहा हूं। फिलहाल आश्रम में 4 घंटे से अधिक समय बिताने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत परमहंस आश्रम से मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित देवराहा हंस बाबा आश्रम के लिए प्रस्थान कर गए।
देवराहा हंस बाबा आश्रम में ही उन्होंने गुरुवार की रात्रि में विश्राम किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 11 ब्राह्मणों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार के साथ आर एस एस प्रमुख द्वारा महावीर हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाया जाएगा। महावीर हनुमान की पूजा करने के बाद वे माता रानी दरबार में दर्शन पूजन भी करेंगे। दर्शन पूजन करने के बाद वह मिर्जापुर से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications