सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी प्रियंका गांधी, चुनार किले में किया गया नजरबंद

मिर्जापुर। सोनभद्र के घोरावल में हुए नरसंहार मामले में पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव को मिर्जापुर में नरायनपुर में रोक लिया गया। इसके बाद प्रियंका गांंधी ने रोकने का कारण पूछा तो आधे घंटे बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर चुनार किले के गेस्ट हाउस लेकर आई, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। प्रियंका गांधी जिद पर अड़ी हुई हैं कि या तो वे सोनभद्र के मुर्तियां गांव जाएंगी या फिर किले में ही रहेंगी। मिर्जापुर जिला प्रशासन ने शांति भंग होने की आशंका में उन्हें चुनार किले में नजरबंद किया है।

नरायनपुर चौकी पर दिया धरना

नरायनपुर चौकी पर दिया धरना

प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह वाराणसी ट्रामा सेंटर में घायलों का हाल जानने के ल‌िए पूर्व विधायक अजय राय, ललितेश पति ‌त्रिपाठी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ सड़क मार्ग से सोनभद्र के मुर्तियां गांव रवाना हुईं। रास्ते में मिर्जापुर जिले के नरायनपुर पुलिस चौकी के पास प्रियंका गांधी के काफिले को रोक लिया गया। प्रियंका गांधी ने चुनार एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह और सीओ हितेश कृष्ण से रोकने का कारण पूछा। सीओ चुनार ने शांति भंग की आशंका का हवाला दिया। प्रियंका गांधी ने अधिकारियों से रोके जाने के संबंध में पेपर मांगा। पेपर न दिखा पाने पर प्रियंका गांधी नरायनपुर चौकी के सामने धरने पर बैठ गईं। उनके साथ कांग्रेस समर्थक भी धरने पर बैठकर मोदी-योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

चुनार किले में किया गया नजरबंद, जिद पर अड़ी प्रियंका

चुनार किले में किया गया नजरबंद, जिद पर अड़ी प्रियंका

वाराणसी के डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घंटे भर बाद प्रिंयका गांधी को हिरासत में लेकर एसडीएम की गाड़ी से चुनार किले के गेस्ट हाउस लाया गया। गेस्ट हाउस में पहुंची प्रियंका गांधी सोनभद्र के मूर्तियां गांव जाने पर अड़ी रही। उनका कहना है कि धारा 144 लगा है तो वह सिर्फ तीन लोगों के साथ पीड़ितों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगी। मौके पर मिर्जापुर के डीएम अनुराग पटेल और एसपी अवधेश पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकरियों ने प्रियंका गांधी को वापस वाराणसी जाने की बात कही, लेकिन प्रियंका गांधी शाम छह बजे तक मुर्तियां गांव जाने के लिए अड़ी रहीं। प्रियंका ने कहा कि या तो वे मुर्तियां गांव जाएंगी या फिर चुनार किले में ही रहेंगी।

डीएम-एसपी ने कहा- नहीं जाने दिया जाएगा सोनभद्र

डीएम-एसपी ने कहा- नहीं जाने दिया जाएगा सोनभद्र

डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने पर शांति भंग की आशंका थी, इसलिए उन्हें रोका गया है। चुनार किले के गेस्ट हाउस में रखा गया है। एसपी अवधेश पांडेय ने कहा कि सोनभद्र में घटना को लेकर हर जगह तनाव की स्थिति है, इसलिए रोका गया है। हिरासत में ‌लेकर रोका गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+