Mirzapur से प्रयागराज जा रही निजी बस जंगल के पास पलटी, आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल
Mirzapur के लालगंज इलाके से प्रयागराज जा रही यह प्राइवेट बस रविवार को कुशियारा जंगल के समीप पलट गई। बस में सवार आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए।

Mirzapur जिले के लालगंज थाना अंतर्गत कुसियरा जंगल के पास रविवार की सुबह में लालगंज से प्रयागराज जाने वाली प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद उसमें सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे। आसपास से गुजर रहे लोगों ने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। बस पलटने के चलते आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस पलटने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई, जहां उनका उपचार किया गया।
लालगंज तहसील से प्रयागराज आ रही थी बस
स्थानीय लोगों के अनुसार लालगंज तहसील मुख्यालय से प्रतिदिन प्राइवेट बस प्रयागराज जाती है। रविवार को भी सुबह में यात्रियों को बैठाने के बाद बस चालक बस लेकर प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। बस लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियारा जंगल के समीप पहुंची थी उसी समय किसी तरह बस अनियंत्रित हो गई। बस चालक बस पर जब तक काबू पाता तब तक बस सड़क नीचे चली गई और पलट गई। बस पलटने के बाद उसमें सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे। इस दौरान बस का शीशा तोड़कर कुछ यात्री उससे बाहर निकले, वहीं यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पास के गांव के ग्रामीण भागे दौड़े बस के पास पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में रेफर
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधा दर्जन मामूली रूप से घायल यात्रियों का उपचार किया गया और उपचार करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि आधा दर्जन यात्रियों को मामूली रुप से चोट लगी थी। केवल एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे मंडलीय अस्पताल में रेफर किया गया है।
Recommended Video

-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications