मिर्जापुर में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, कई यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार सुबह में सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस खाई में पलट गई। बस पलटने के चलते उसमें सवार यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हलिया से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर कुशियारा जाती है। शुक्रवार को करीब चार दर्जन यात्रियों को लेकर बस जा रही थी। बस जब संत नगर थाने के ददरी बांध के समीप पहुंची थी उसी समय अनियंत्रित हो गई।

private-bus-full-of-passengers-overturns-in-ditch-in-mirzapur

अनियंत्रित होने के बाद बस खाई में पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाले। इस दौरान बस में दबे चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना मिल रही है कि चार लोगों की मौत हो गई है। हालाँकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं बस पलटने की सूचना मिलने के बाद संतनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाई, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सीओ लालगंज मंजरी राव द्वारा बताया गया कि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। मौके पर जांच के बाद ही घटना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+