मिर्जापुर - नाबालिग लड़की का अपहरण करके जबरन करा दिए शादी, खोजने में पुलिस टीम को लग गए तीन माह

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत पिछले जून माह में गायब हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लड़की को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने इस मामले में शामिल अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है

मिर्जापुर, 20 सितंबर: मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत पिछले जून माह में गायब हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। लड़की को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने नाबालिग के अपहरण में शामिल अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उक्त लोगों ने लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया, उसके बाद उसे फर्रुखाबाद में बेच दिया। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को इस घटना का खुलासा किया गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह दंग रह गया। भले ही उन्‍हें खोजने में पुलिस टीम को तीन माह का समय गुजर गया और नाबालिग लड़की की शादी भी अपहरणकर्ताओं ने दूसरे युवक से करा दिया लेकिन पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस अपहरण का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 20000 हजार रुपए पुरस्कार भी दिया गया।

जून में किए थे गायब, पुलिस हुई काफी परेशान

जून में किए थे गायब, पुलिस हुई काफी परेशान

दरअसल मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी जून माह में अपने घर से संदिग्ध हाल में गायब हो गई थी। नाबालिग किशोरी के परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद परिजन थाने में पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराए। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर गायब लड़की की बरामदगी का प्रयास किया गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी नाबालिग लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

कोई खरीदा तो कोई बेचा और लड़की पहुंच गई फर्रुखाबाद

कोई खरीदा तो कोई बेचा और लड़की पहुंच गई फर्रुखाबाद

पुलिस टीम द्वारा 3 महीने बाद गायब लड़की को फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया गया। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी चंदौली ने बताया कि जून माह में लड़की का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दूसरी टीम को सौंप दिया गया था। अजय कोल, ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना, ओम प्रकाश पटेल व विनोद यादव ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके घर से स्टेशन लेकर गए और वहां पर अशोक गिरी को सौंप दिए। अशोक गिरी उस लड़की को फिरोजाबाद ले गया और सुनील गुप्ता नामक व्यक्ति को सौंप दिया।

फर्रुखाबाद में करा दी गई अनजान शख्स से शादी

फर्रुखाबाद में करा दी गई अनजान शख्स से शादी

नाबालिग लड़की को फिरोजाबाद से लेकर सुनील गुप्ता नामक अभियुक्त फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ पहुंचा। सुनील गुप्ता ने फर्रुखाबाद के रहने वाले एक अनजान शख्स से उस नाबालिग लड़की की शादी करा दी। इस मामले में जब पुलिस मिर्जापुर के रहने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार की। उसके बाद परत दर परत जानकारियां मिलने लगी और धीरे-धीरे पुलिस लड़की तक पहुंच गई। लड़की को पुलिस ने फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया और उसे मिर्जापुर लेकर पहुंची। बरामद लड़की का बयान लेने के साथ ही पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की गई और गिरफ्तार किए गए छह अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+