पीएम मोदी लोगों को मूर्ख समझना बंद करें, 5 सालों में हर संस्थान पर हमला किया: प्रियंका गांधी

Mirzapur News, मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान चुनार में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'बीजेपी ने मीडिया सहित पिछले 5 सालों में हर संस्थान पर सुनियोजित तरीके से हमला किया है। पीएम मोदी को लोगों को मूर्ख समझना बंद करना चाहिए।'

70 साल की रट लगाना बंद करे भाजपा, हर बात की होती है एक्सपायरी डेट

70 साल की रट लगाना बंद करे भाजपा, हर बात की होती है एक्सपायरी डेट

पूर्वांचल दौरे पर निकली प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर पहुंचने पर पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने कहा कि ''जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। जहां तक इनकी यह 70 साल वाली रट है इस रट की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया।''

सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया

सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया

प्रियंका ने कहा कि इस सरकार से हर तबका आजिज आ गया है। बुनकर किसान नौजवान सभी परेशान हैं। शिक्षामित्रों को चुनाव के समय वादा किया लेकिन कुछ नहीं किया गया। उनकी नौकरी चली गई। बुनकरों की उपेक्षा के चलते कालीन उद्योग बदहाल है। प्रियंका ने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से आज मिलने पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तीन साल से सेलरी नहीं मिल रही है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

रात में किए मंदिरों के दर्शन और रोड शो

रात में किए मंदिरों के दर्शन और रोड शो

मंगलवार की रात को चुनार पहुंची प्रियंका ने गुहराज निषाद मंदिर के साथ अन्य कई मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद चुनार में रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने महिलाओं, युवाओं सबसे मिली। लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+