मिर्जापुर: चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में फिसला यात्री, RPF जवान ने यूं बचाई जान, देखें वीडियो
मिर्जापुर। खबर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से है। यहां एक युवक को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करना उस समय भारी पड़ गया, जब उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने के चलते युवक ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया। तो वहीं, स्टेशन में मौजूद लोगों की सांसें ऐसी स्थिति को देखकर थम गई। गनीमत रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ के एक सिपाही ने दौड़कर युवक का हाथ पकड़ लिया। जिससे उसकी जान बच सकी। वहीं, यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
Recommended Video

आरपीएफ इंडिया ट्विटर हैंडल ने स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह घटना 3 दिसंबर की है।' मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली इलाके के धौरुपुर गांव निवासी दिलीप चौहान सासाराम, बिहार जाने के लिए नंदनकानन एक्सप्रेस पकड़ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आया था। वह जैसे ही स्टेशन पहुंचे, ट्रेन चल दी। अपने सिर पर सामान के साथ उन्होंने चलती ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ लगा दी। सामान तो उन्होंने किसी तरह डिब्बे में पहुंचा दिया पर खुद चढ़ने के चक्कर में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर नीचे गिर गए। तो वहीं, इस दृश्य को देखकर स्टेशन में मौजूद लोगों की सांसें थम गई।
गनीमत यह रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र मिश्रा ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचे रखा। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी इस दौरान उनकी मदद की। ट्रेन गुजर जाने के बाद दिलीप चौहान को ऊपर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया गया। वह सकुशल हैं। वहीं, आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने आरपीएफ जवान की तारीफ करते हुए बताया कि यात्री का भाई ट्रेन पर चढ़ गया था। जब दिलीप चढ़ने लगे तो ट्रेन चल दी थी और उनका पैर फिसल गया था। स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी आरपीएफ जवान के सूझबूझ की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications