अनुप्रिया पटेल की भाजपा से नाराजगी पर बोली उनकी बहन, पति को मंत्री बनाने के लिए है स्टंट
Mirzapur News,(मिर्जापुर)। यूपी के मिर्जापुर में भाजपा पर सहयोगी दल अपना दल (एस) की ओर से लगाए जा रहे आरोप के बीच केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन ने बयान देकर राजनीति गर्मा दी है। अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि पति आशीष पटेल को मंत्री बनवाने के लिए अनुप्रिया पटेल पॉलिटिकल स्टंट कर रही हैं। यह सब तब हुआ जब राष्ट्रीय किसान परिषद के बैनर तले अपना दल नेता पल्लवी पटेल और हिंदूवादी नेता डा. प्रवीण तोगड़िया किसानों के जमीन अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर पदयात्रा के तहत मिर्जापुर पहुंचे थे।

अनुप्रिया पटेल पति को मंत्री बनवाने के लिए कर रहीं स्टंट
अपना दल की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) क्यों विरोध कर रही है, यह अपना दल (एस) जाने लेकिन इसको जितना मैंने समझा है, इसमें सिर्फ मैं इतना कह सकती हूं कि यह पॉलिटिकल स्टंट है। अपना दल (एस) की सरंक्षिका अनुप्रिया पटेल जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री बनने से पहले अपने आप को मंत्री बनाने के लिए अपने स्वयं की पार्टी अपना दल से विरोध किया था। आज वही काम बीजेपी के साथ कर रही हैं, अपने पति आशीष पटेल को मंत्री बनवाने के लिए।

प्रवीण तोगड़िया बोले सत्ता में बैठे सिकंदर सुधर जाएं
राष्ट्रीय किसान परिषद के संरक्षक डा. प्रवीण तोगड़िया एनएच-7 में भूमि अधिग्रहण किए जाने के विरोध में पदयात्रा करते हुए मिर्जापुर पहुंचे थे। उनके साथ अपना दल नेता कृष्णा गुट की पल्लवी पटेल भी साथ थीं। ये किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकाल रहे है। इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हम एक इंच जमीन नहीं जाने देंगे। जमीन हमारी और दाम तुम्हारा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे सिकंदर सुधर जाएं। किसान अकेले नहीं हैं। आवश्यकता पड़ी तो हम 70 करोड़ किसानों को खड़ा कर देंगे।

देश का शहरीकरण और कंपनीकरण हो रहा है
देश का जनाधार किसान और कमेरा समाज है। जब तक किसान और कमेरा समाज समृद्ध नहीं होगा देश सोने की चिड़िया नहीं बन पाएगी। केंद्र की सरकार ने साढ़े चार साल में किसानों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। देश में सिर्फ शहरीकरण और कंपनी करण हो रहा है। कंपनीकरण गुलाम बनाता है। सरकार देश को अंबानी का गुलाम बना रही है। भूमि अधिग्रहण का पैसा नियम के अनुसार मिले नहीं तो अपना दल झंडा और डंडा के साथ खड़ा होगा।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications