UP: मिर्जापुर में पीएसी के आरक्षी ने मासूम बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
UP Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद में 8 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी के आरोप में 39वीं वाहिनी पीएसी के एक आरक्षी को हिरासत में लेकर पुलिस से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया और अच्छी आजमगढ़ जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली अंतर्गत एक इलाके की रहने वाली महिला द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया कि आजमगढ़ जनपद का निवास निलंबित आरक्षी सुधीर कुमार उसके पति का दोस्त है। उसने यह भी कहा कि आरक्षी द्वारा उसकी 8 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत की गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति का दोस्त होने के चलते आरक्षी उसके घर आता जाता रहता था। एक दिन वह बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था इसी दौरान महिला वहां पहुंच गई और उसे डांट फटकार कर वहां से भगा दी।
मना करने के बावजूद भी आरक्षी नहीं माना और लगातार बेटी के साथ ऐसी हरकत कर रहा है। महिला द्वारा मांग की गई कि कानून का रखवाला होकर भी कानून के साथ मजाक करने वाले आरक्षी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल 39 वी वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी सुधीर कुमार को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
इस बारे में एसपी सिटी मिर्जापुर श्रीकांत प्रजापति द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी आरक्षी सुधीर कुमार आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications