रात में मां का कत्ल हो गया और पास में सो रही बेटी को पता ही नहीं चला

Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर सो रही महिला पर नुकीले हथियार से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह बगल की चारपाई पर सो रही पुत्री उठी तो मां के सिर पर खून निकलता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी। बाद में सीओ चुनार हितेंद्र ‌कृष्ण मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बड़ी बात यह है कि बगल में सो रही पुत्री और भतीजे को उनकी हत्या की भनक तक नहीं लगी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

नुकीले हथियार से सिर पर वार

नुकीले हथियार से सिर पर वार

क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय भागीरथी सोनकर पत्नी स्व. मुन्ना सोनकर का परिवार चार वर्ष पूर्व गरौड़ी गांव में रहता था। रोड चौड़ीकरण होने पर उन्हें पथरौरा गांव में जमीन पट्टा दिया गया। उसके बाद से परिवार पथरौरा गांव में रह रहा है। सोमवार की रात 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। घर के बाहर एक चारपाई पर भागीरथी सोनकर और दूसरे चारपाई पर उनकी बेटी 17 वर्षीय पूनम और 22 वर्षीय साजन सो रहे थे। रात में किसी ने नुकीले हथियार से हमला कर भागीरथी की हत्या कर दी। सुबह पुत्री पूनम सोकर उठी तो मां भागीरथी के सिर पर चोट का निशान और खून की धार देखकर शोर मचाने लगी।

बगल में सो रहे परिजनों को नहीं लगी भनक

बगल में सो रहे परिजनों को नहीं लगी भनक

महिला रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई के बगल में ही उसकी पुत्री और भतीजा सो रहे थे पर उनको भागीरथी के हत्या की भनक तक नहीं लगी। यही बात जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को भी खनक रही है कि नुकीले हथियार से हमला होने पर वह चिल्लाई होगी। हाथ-पांव मारा होगा। ऐसे में बगल में सो रहे परिजनों को पता क्यों नहीं चला।

महिला ने की थी दो शादी

महिला ने की थी दो शादी

मृतक महिला ने दो शादी की थी। पहले पति मुन्ना सोनकर की 10 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद भागीरथी अपने तीन बच्चों के साथ मजदूरी करके अपना परिवार चला रही थी। कुछ महीने पहले उसका छोटा पुत्र बाबू सोनकर बाहर कमाने के लिए चला गया था। एक बड़ी लड़की की शादी हो जाने के वजह से अपने ससुराल रहती थी। उसके साथ उसके भतीजे भी साथ रहते थे। दो वर्ष पूर्व दूसरे पति की भी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+