Mirzapur: सिपाहियों ने बीच सड़क पर रोका डीसीएम, दर्शनार्थियों से भरा ऑटो पीछे से टकराया, 6 घायल
मिर्जापुर जिले में सिपाहियों ने बीच सड़क पर एक डीसीएम को ओवरटेक करते हुए रुकवा दिया। डीसीएम में रुकने के बाद पीछे चल रहा एक ऑटो उससे टकरा गया और 6 लोग घायल हो गए।

Mirzapur जिले में एक डीसीएम का पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे ओवरटेक कर बीच सड़क में रुकवा दिया। एका एक डीसीएम रुकने के चलते पीछे आ रही ऑटो का डीसीएम से टक्कर हो गया।
टक्कर लगने के बाद ऑटो में सवार और लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और पुलिस को घटना का जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी करने लगे।
हालांकि मौका मिलते ही पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद एसपी सिटी द्वारा इसकी जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधनाथ तिराहे के पास बुधवार को दोपहर में प्रयागराज की तरफ जा रहे एक डीसीएम को बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए बीच सड़क पर रोक लिया।
बताया जा रहा है कि ठीक उसी समय एक ऑटो में सवार दर्शनार्थियों का परिवार वाराणसी से मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन और मुंडन के लिए जा रहा था। आगे एकाएक डीसीएम रुकने के चलते ऑटो उसमें टकरा गया।
टक्कर लगने के बाद जहां ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ऑटो में सवार महिलाओं और बालों को सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना का जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को बताया। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा कर लिया लेकिन सिपाही भाग निकले।
इस दौरान वहां पर मौजूद थी शिक्षक द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली के लिए आए दिन ऐसी हरकत की जाती है।
फिलहाल इस मामले में एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति द्वारा सीओ ट्रैफिक को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है । उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications