मृतक की जेब से मिली एक पर्ची से खुले हत्या और बीवी-जीजा संबंध के राज

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पत्‍‌नी व उसके ननदोई ने मिलकर इस हत्याकाड को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है।

Mirzapur police arrested woman on charges of murder

जानकारी के अनुसार, चुनार थानाक्षेत्र के नंदूपुर रुदौली गांव में 6 दिसंबर की सुबह प्रभु विश्वकर्मा के एक खेत में युवक का शव बरामद किया गया था। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव मिलने के बाद पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस की मानें मोबाइल नंबर मृतक के जीजा का था। जिसके बाद मृतक की पहचान विजय कुमार बाल्मिकी (32) पुत्र लालता प्रसाद, निवासी जयप्रकाश नगर, शिवपुरवा, थाना सिगरा वाराणसी के रूप में की गई।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मृत विजय कुमार की पत्‍‌नी ज्योति का उसके बहनोई राजू से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी विजय को भी थी और वह इन्हें मना करता था। इसीलिए विजय को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिशन इसे पैसा देने के बहाने चुनार थानाक्षेत्र के नंदूपुर गांव पहुंचे और एक सुनसान खेत में इसे पटककर गला रेत दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जेब में मिले पर्ची से हुआ खुलासा
मृतक कोई मोबाइल प्रयोग नहीं करता था लेकिन उसने अपनी जेब में बहनोई राजू का मोबाइल नंबर कागज पर लिख रखा था। पुलिस ने जब इस नंबर पर बात की तो उसने पहचान से इंकार कर दिया। फिर उसे थाने बुलाया गया तो उसने मोबाइल स्विच आफ कर दिया थाने भी नहीं आया। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया। युवक के दाह संस्कार के बाद पत्‍‌नी को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो सारा राज खुल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+