मिर्जापुर: पारिवारिक कलह से तंग आकर पिता ने अपने 4 बच्चों के संग खाया जहर, तीन की मौत
मिर्जापुर: पारिवारिक कलह से तंग आकर पिता ने अपने 4 बच्चों के संग खाया जहर, तीन की मौत
मिर्जापुर, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने चार बच्चों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने भी खुद जहर खा लिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी और दो बच्चों की मौत हो गई।

यह मामला चुनार थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास का है। खबरों के मुताबिक, राजेश (30) दोपहर शराब के नशे में घर आया। पत्नी को घर में न देख बच्चों संग खाना खाने बैठा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बच्चों विजय (8), धीरज (5), सुमन (6) और साधना (9) को दाल चावल में जहर मिलाकर दे दिया। इसके साथ खुद भी जहर वाला खाना खा लिया। खाना खाने के बाद ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। इस बात की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटना में पिता राजेश, 5 साल के बेटे धीरज और 6 साल की बेटी सुमन की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि कांशीराम आवास निवासी राजेश पेशे से राजगीर का काम करता था। उसके अक्सर शराब पीने से पूरा परिवार त्रस्त था। घटना के वक्त उसकी पत्नी मजदूरी करने कहीं गई थी। लोगों ने बताया कि पत्नी से शराब पीकर झगड़ा करता था, पत्नी कहीं मजदूरी करने गई थी।
क्या कहा पुलिस ने...
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि तीन लोगों की मौत की जानकारी हुई है। दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। बच्चों को जहर देने और खुद खाने के पीछे कारण क्या है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications