Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने फिर लिखा सीएम योगी को पत्र, जानें क्या है मामला
Mirzapur News: वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर दो टोल बनाए गए हैं। इसमें से एक टोल को बंद करने के लिए केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है।
पत्र लिखकर अनुप्रिया पटेल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बने इन दोनों टोल में से एक टोल को बंद किया जाए।

पत्र में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लिखा है कि अधोहस्ताक्षरी के संसदीय क्षेत्र मीरजापुर में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनमानस द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थायी टोल प्लाजा बनाया गया है।
क्षेत्रीय जनमानस का कहना है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को फोरलेन बनाते समय उक्त टोल प्लाजा को बनाये जाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया था एवं कुछ ही किमी की दूरी पर एक टोल प्लाजा होने के बावजूद भी भ्रामक सूचना देकर इस अस्थायी टोल प्लाजा का अतिरिक्त निर्माण कर टोल से गुजरने वाले यातायात से वसूली करना जनहित में बिलकुल नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन किया था धरना प्रदर्शन
दरअसल, वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर बने हुए दो टोल प्लाजा को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा 77 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था। इस मामले को लेकर किसान यूनियन की नेताओं ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्रक भी दिया था।
बताया जा रहा है कि अहरौरा में बनाए गए नए टोल प्लाजा पर 10 मार्च 2022 से वसूली प्रारंभ है जबकि इससे पहले फत्तेपुर में जो टोल प्लाजा बनाया गया है वहां साल 2015 से ही टोल वसूली की जा रही है।
अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है। ऐसे में लोगों के बीच अब उम्मीद जगी है कि दो टोल में से एक टोल बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर लोगों द्वारा खुशी जाहिर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications