Mirzapur: तेज धमाके के साथ फटा एलपीजी सिलेंडर, उड़ गया छप्पर, लोग बाल-बाल बचे
मिर्जापुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक खपरैल वाले घर की रसोई में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि छप्पर हवा में उड़ गया। हालांकि सहयोग अच्छा रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Mirzapur जनपद में शुक्रवार की भोर में एक खपरैल वाले घर की रसोई में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे लोग वहां का मंजर देखकर दंग रह गए।
इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि सिलेंडर फटने के चलते आग लग गई थी और लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत कठवार गांव का है। गांव के रहने वाले तारकेश्वर प्रसाद दुबे ने बताया कि अप्रैल के बने मकान में उनकी रसोई है। रसोई में खाना बनाने के बाद रात में सिलेंडर रख दिया गया था।
सिलेंडर रखकर लोग दूसरे घर में सो रहे थे और कुछ लोग बाहर भी सोए थे। उन्होंने बताया कि भोर में करीब 3 बजे के समीप सिलेंडर अपने आप फट गया। सिलेंडर फटने के चलते तेज धमाका हुआ जिससे नींद में सो रहे घरवाले जागते हुए भागने लगे।
धमाका इतना तेज था कि खपरैल के घर में लगाए गए बांस बल्ली सब छिटक कर दूर-दूर तक चले गए। तेज हाथी की आवाज सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण भी भागे दौड़े घटनास्थल की तरफ पहुंचे तब तक मकान में आग लग चुकी थी।
पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर बुझाने का प्रयास करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक किचन में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था।
भुक्तभोगी द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची, हालांकि किचन में रखे सभी सामग्री नष्ट हो गए हैं। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। फटा हुआ गैस सिलेंडर और मकान जिसने भी देखा वह दंग रह गया।












Click it and Unblock the Notifications