प्रियंका आज से करेंगी मिशन यूपी का आगाज, गांधी और त्रिपाठी खानदान के रिश्तों को करेंगी प्रगाढ़

Mirzapur News, मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। प्रियंका गांधी 18 को प्रयागराज संगम में स्नान करने के बाद गंगा के रास्ते स्टीमर से वाराणसी के लिए रवाना होगी। प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत उसी दिन शाम को पांच बजे भदोही होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पक्का घाट पहुंचेगी और मिर्जापुर में सर्वाधिक समय गुजारेंगी।

शहीद महेश यादव के घर जाएंगी

शहीद महेश यादव के घर जाएंगी

जिले में कांग्रेस की नींव मजबूत करने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को शाम संगम से गंगा की यात्रा करते हुए जिले में प्रवेश करेंगी। इस दौरान वह पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान महेश यादव के परिजनों से मुलाकात भी करेंगी। दो बजे कार से टुडिहार होते हुए शाम को तीन बजे भदोही जिले के सीतामढ़ी से स्टीमर से रामपुर घाट होते हुए शाम को पांच बजे विंध्याचल पक्का घाट पहुंचेगी।

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगी प्रियंका

मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगी प्रियंका

विंध्याचल में करीब आधे घंटे भ्रमण के बाद अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर बुनकरो एवं वकीलों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर करेंगी। रात को 9 बजे मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकेगी। रात्रि विश्राम गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिन 19 मार्च को प्रियंका गांधी की यात्रा सुबह दस बजे शुरु होगी और 10.15 बजे कंतित स्थित शेख ईस्माइल चिश्ती की मजार पर चादरपोशी करेंगी।

विंध्याचल से गंगा से होते चुनार पहुंचेंगी

विंध्याचल से गंगा से होते चुनार पहुंचेंगी

सुबह 11 बजे विंध्याचल के पक्का घाट से स्टीमर से नगर के लिए प्रस्थान करेंगी। नगर के पक्का घाट पर सुबह 11 बजे प्रियंका गांधी कुछ देर रुकने के बाद कचहरी घाट 11.40 बजे पहुंच कर अधिवक्ताओं से मुलाकात करने के बाद दोपहर 12.5 बजे भटौली के लिए रवाना होगी। भटौली गांव में भ्रमण के बाद ढाई बजे पहाड़ी ब्लाक के मां चण्डिका के मंदिर में दर्शन पूजन कर स्टीमर से देवरी गांव में भ्रमण कर शाम को चार बजे चुनार पहुंच जाएगी। चुनार नगर में शाम को सात बजे जनसम्पर्क के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रोड शो करेंगी।

गांधी और त्रिपाठी खानदान के रिश्तों को करेंगी प्रगाढ़

गांधी और त्रिपाठी खानदान के रिश्तों को करेंगी प्रगाढ़

प्रियंका गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. कमला पति त्रिपाठी के रिश्तों को मजबूत करने का कार्य करेंगी। राजनीति के क्षेत्र में दोनों परिवारों का लगभग आठ दशक पुराना रिश्ता अभी भी बरकार है। बीते आठ दशक में कई राजनैतिक परिवारों के आपसी रिश्ते, जहां बिखर गए। वहीं गांधी और त्रिपाठी खानदान का रिश्ता नये दौर में भी उसी प्रगाढ़ता के साथ मजबूती से बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को सबसे पहले उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और ललितेश पत्रि त्रिपाठी अपने-अपने खानदान के चौथी पीढ़ी के युवा नेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+