UP: मिर्जापुर डीएम दिव्या मित्तल का नया वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोग कर रहे तारीफ, जानें क्या है पूरा मामला?
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद की तेजतर्रार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का एक नया वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अपनी गाड़ी रुकवा कर स्कूली बच्चों की फरियाद सुनते देखी जा रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा जिलाधिकारी की तारीफ की जा रही है।
यह भी बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब जिलाधिकारी मिर्जापुर दिव्या मित्तल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके पहले फर्श पर बैठकर लोगों की फरियाद सुनने और मिर्जापुर का पानी प्रयागराज छोड़े जाने पर दिए गए बयान के दौरान भी उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। [Video नीचे है।]

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर के कोन ब्लॉक के चंदेल डढ़िया गांव के बच्चे बल्ली परवा स्थित एक निजी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ाई करते थे। इस साल बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया गया और स्कूल प्रबंधन द्वारा कहा गया कि अब बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IAS Divya Mittal : भारत की बिटिया ने देश प्रेम में छोड़ा लंदन, पति से मिली प्रेरणा, UPSC पास कर बनी जिलाधिकारी
अभिभावकों का आरोप है कि इस मामले में जब स्कूल प्रबंधन से बात की गई तो उन लोगों द्वारा अभिभावकों से बच्चों की फीस मांगी गई। अभिभावकों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि फीस न जमा करने पर बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। तपती धूप में बच्चों को खड़ा करने के बाद उन्हें पढ़ने नहीं दिया जाता है।
इस मामले को लेकर अध्यापकों द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बच्चों को लेकर अधिकारी सीधे जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जिलाधिकारी को किसी आवश्यक काम से जाना था और भी अपने कार्यालय से गाड़ी में बैठकर बाहर निकल रहीं थीं।
इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़े बच्चों और अभिभावकों पर पड़ी। उन्हें देखकर जिलाधिकारी ने अपनी गाड़ी रुकवा दी, रुकवाने के बाद उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी द्वारा इस मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा गया है।
उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अभी आश्वासन दिया कि यदि पहले से उनका नाम आरटीई की सूची में जुड़ा हुआ है तो उनका नाम जरूर जरूर आया जाएगा और उन्हें पढ़ने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद बच्चों के साथ पहुंचे सकीना देवी, सविता देवी, जयकुमार, सरिता देवी सहित अन्य अभिभावक काफी खुश नजर आए।
देखें वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications