'थोड़ी सी तो पी ली है...', शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गिरा सिपाही, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शराब के नशे में धुत एक सिपाही का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नशे में धुत सिपाही के पैर लड़खड़ा रहे हैं और वह खड़ा होने का प्रयास कर रहा है लेकिन गिर जा रहा है।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने सिपाही का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। वहीं मामले में सीओ द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल, यह वायरल वीडियो मिर्जापुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर नशे में लड़खड़ाता हुआ सिपाही सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान वह उठने का भी प्रयास करता है लेकिन उठ नहीं पा रहा है।
काफी प्रयास करके वह एक बार उठना है लेकिन फिर वह गिर जाता है। इस दौरान सिपाही के कारनामे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। हालांकि बाद में वह खड़ा होता है और लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ जाता है। दावा किया जा रहा है कि नशे में धुत सिपाही का वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देखें Video
फिलहाल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर सीओ सीटी मनोज कुमार गुप्ता द्वारा जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि सिपाही गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications