UP: खेत में मिला मानव कंकाल, कई हिस्सों को खा गए थे कुत्ते और जंगली जानवर, नहीं हो सकी शिनाख्त
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। कंकाल के कई हिस्सों को कुत्ते और जंगली जानवर खा
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में पशुओं को चराने के लिए गए पशुपालकों ने जब मानव कंकाल देखा उसके बाद गांव के लोगों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
उसके बाद गांव के ही किसी शख्स द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस खेत में पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लैब में भेज दी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंकाल महिला का है या पुरुष का?

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत भटेवरा गांव के पशुपालक रविवार सुबह में अपने पशुओं को लेकर सीवान में चराने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक खेत में उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिया। कंकाल के समीप ही गुलाबी रंग की समीज और आसमानी रंग की ओढ़नी तथा साबुन, कंघी पड़ी हुई थी।
पशुपालकों द्वारा खेत में कंकाल मिलने की सूचना गांव के अन्य लोगों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद भटेवरा के साथ ही आसपास के अन्य गांव से भी काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
खेत में कंकाल मिलने की सूचना के बाद इलाकाई पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कंकाल महिला की है या पुरुष की है। कंकाल के अधिकतर हिस्सों को कुत्ते और जंगली जानवर खा गए थे।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों से लाश के बारे में पूछताछ की गई हालांकि चेहरा स्पष्ट ना होने और शरीर के कई पार्ट्स जानवरों द्वारा खाए जाने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं पुलिस द्वारा विंध्याचल के साथ ही आसपास के थानों में भी दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पहचान की जा रही है।
इस बारे में एडिशनल एसपी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि विंध्याचल थाना अंतर्गत एक गांव के खेत में अज्ञात मानव कंकाल मिला है। मिर्जापुर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। मानव कंकाल देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंकाल किसी महिला का है।










Click it and Unblock the Notifications