UP के इस मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाते पकड़े गए तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना, क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम परिसर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने फैसला लिया कि मंदिर परिसर में पान गुटखा खाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि जो भी व्यक्ति मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर में पान गुटखा खाते हुए पकड़ा जाएगा उससे तुरंत एक हजार जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना न देने पर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा द्वारा इस दौरान लोगों को मंदिर परिसर में पान गुटका न खाकर आने की शपथ भी दिलाई गई। नगर विधायक द्वारा बताया गया की अब मंदिर परिसर में पान गुटखा खाकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
दरअसल, गांधी जयंती के पर्व पर विंध्यवासिनी धाम में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के साथ ही काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मौजूद लोगों ने मां विंध्यवासिनी परिसर के परिक्रमा पथ पर झाड़ू लगाकर सफाई किया। इसके अलावा कॉरिडोर में अन्य जगह भी लोगों ने झाड़ लगाकर साफ सफाई किया तथा कूड़ा कचरा भी उठाया। पंडा समाज के पदाधिकारी द्वारा झाड़ू लगाकर परिपथ और अगल-बगल बिखरे कूड़े को भी उठकर हटाया गया।
नगर विधायक की मौजूदगी में श्री विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया कि कॉरिडोर परिसर में जल्द ही गुटखा पान निषेध की निर्देश पट्टिका लगवाई जाएगी। पट्टिका लगाए जाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति धूम्रपान करते हुए मंदिर परिसर में पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि गुटखा पान खाने के बाद लोग मंदिर परिसर में इधर-उधर थूक देते हैं जिससे गंदगी फैलती है। कई बार लोगों को मना किया गया लेकिन लोग मरने को तैयार नहीं होते हैं, ऐसे में अब यह निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications