UP Mirzapur News: दरवान जंगल में हुई मुठभेड़, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, करते थे पशुओं की तस्करी

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपए के दो इनामी पशु तस्करों को मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के चलते दोनों बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दोनों पशु तस्करों की तलाश काफी समय से पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। उनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित मोटरसाइकिल भी बरामद की है। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

encounter-took-place-in-darwan-forest-of-mirzapur-two-miscreants-caught

मिर्जापुर पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाने की पुलिस एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को मंगलवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि दरवान जंगल में पशु तस्कर मौजूद हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम जंगल में पहुंची।

जंगल में पुलिस टीम के पहुंचने के बाद पशु तस्करों की निगाह पुलिस के ऊपर पड़ी। उसके बाद पशु तस्कर पुलिस टीम के ऊपर फायर करने लगे। फायर करते हुए पशु तस्कर भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पशु तस्करों से गोली न चलाने के लिए कहा गया लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद जबाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले कल्लू उर्फ लक्ष्मण और करमा थाने के कटारी निवासी लल्लू उर्फ संदीप के पैर में लगी। गोली लगने के बाद तस्कर गिर गए इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पकड़ ली।

पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए पशु तस्करों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा एक-एक खोखा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई तथा तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक मोबाइल और 11630 भी बरामद किए गए। फिलहाल, दोनों तस्करों को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+