विंध्यवासिनी देवी दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने विजिटर्स बुक में क्या लिखा, पढ़िए

Mirzapur News, मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान मिर्जापुर स्थित विंध्यावासिनी देवी के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन के बाद विजिटर बुक में जय माता दी लिखा। प्रियंका गांधी मिर्जापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची। लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं। वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है।

प्रियंका ने विजिटर बुक में ये लिखा

प्रियंका ने विजिटर बुक में ये लिखा

प्रियंका गांधी ने विजिटर्स बुक में लिखा कि "आज यहां आकर, अपने पूर्वजों के तीर्थ पुरोहितों से मिलकर और सबकी श्रद्धा का एहसास करके मुझे बहुत खुशी हुई", जय माता दी। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितो से काफी देर तक बात की। लोगों ने उन्हें पूर्वजो के विंध्याचल आने का इतिहास बताया।

कंतित शरीफ में किया चादर पोशी

कंतित शरीफ में किया चादर पोशी

विंध्याचल मंदिर से दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी दरगाह ख्वाजा इस्माइळ चिश्ती के भांजे कंतित शरीफ की दरगाह पर पहुंची और चादर चढ़ाई। बाहर इंतजार कर रहे लोगों का गर्मजोशी से अभिवादन भी किया। कंतित शरीफ से प्रियंका माँ चंडिका देवी मंदिर पहुंचीं और उनकी आरती उतारी।

निहारती रहीं दादी की तस्वीर

निहारती रहीं दादी की तस्वीर

दरअसल गोपीगंज से जिले के सीमांत गांव हनुमानपुर में जैसे ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पहुंची प्रियांका गांधी जिंदाबाद के जोशीला नारे लगाते हुए उनकी कार को घेर लिया। प्रियंका जैसे ही अपनी कार के दरवाजे पर खड़ी हुईं एक समर्र्थक ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर उनके सामाने हाथ ऊपर कर खड़ा किया। साथ में तत्कालीन यूपी के सीएम पं.कमलापति त्रिपाठी, पूर्व सीएम नारायणदत्त तिवारी और अन्य नेताओं की फोटो रही। अपनी कार के दरवाजे पर खड़ी भीड़ के बीच प्रियंका अपनी दादी की धुंधली सी तस्वीर एकटक निहारते हुए पुरानी यादों में खो सी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+