Mirzapur के बैधा गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर बैराज में छोड़ा गया
Mirzapur जिले के बैधा गांव में एक मगरमच्छ देखा गया, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर बैराज में छोड़ दी
Mirzapur जिले के बैधा गांव में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते ने मगरमच्छ को घेर लिया और तब तक भौंकता रहा जब तक ग्रामीण वहां पहुंच नहीं गए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर अदवा बैराज में पहुंची और वहीं पर उसे छोड़ दिया गया। वहीं कुत्ते द्वारा मगरमच्छ को घेर लिए जाने के चलते ग्रामीणों द्वारा कुत्ते की खूब तारीफ की जा रही है।

देर तक कुत्ते के भौंकने पर ग्रामीणों को हुआ शक
मिर्जापुर जिले के हलिया इलाके अंतर्गत बैधा नामक एक गांव है। गांव के रहने वाले नरेश सिंह के घर के लोग रविवार की रात में अपने अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात्रि में किसी तरह उनके घर के समीप 6 फीट लंबा एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ पहुंचने के बाद नरेश सिंह के पालतू कुत्ते की निगाह उस पर पहुंची तो वह भौंकने लगा। कुत्ते ने मगरमच्छ को घेर लिया और न तो उसे भागने दिया और न ही आगे बढ़ने दिया। काफी देर तक कुत्ता भौंकता रहा, ऐसे में नरेश सिंह के घर वालों की नींद खुली और लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि कुत्ता मगरमच्छ को घेर रखा था।

वन विभाग की टीम को दिए सूचना
मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने फोन करके इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी आरएन जैसल को दिया। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर उप वन क्षेत्राधिकारी और वन्यजीव रक्षक सहित वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची। टीम द्वारा काफी देर तक मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह बार-बार भाग जाता। रात होने के चलते वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हालांकि बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।

बैराज में छोड़ने के लिए ट्रैक्टर से लेकर गए
मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे ट्रैक्टर की ट्राली पर लादकर अदवा बैराज ले गई, जहां गहरे पानी में उसे छोड़ दिया गया। इस बारे में हालिया इलाके के वन क्षेत्राधिकारी आर एस जैसल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मगरमच्छ मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम बैधा गांव में गई थी। वहां से मगरमच्छ को पकड़ने के बाद सुरक्षित लेकर टीम अदवा बैराज पहुंची और बैराज में गहरे पानी में मगरमच्छ को छोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications