अभय निकला आरिफ खान: Mirzapur से सामने आया 'लव जिहाद' का एक और मामला, अंबाला बुलाकर किया दुष्कर्म

जहां एक तरफ टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक इस समय 'द केरला स्टोरी' पर जमकर बहस चल रही है, वहीं मिर्ज़ापुर से एक ऐसा ही लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमे एक विवाहिता इसका शिकार हुई है।

Case of love jihad from Mirzapur with married woman raped and filmed in Ambala video sent to husband

पूरे देश में 'द केरला स्टोरी' को लेकर चल रही बहस के बीच मिर्जापुर जिले से लव जेहाद का मामला सामने आया हैं। मिर्जापुर जिले की रहने वाली महिला से पहले आरिफ ने अभय बनकर दोस्ती की, फिर उसे अंबाला बुलाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वीडियो भी बना लिया। महिला जब वापस अपने घर आ गई तो आरिफ ने पति के नंबर पर अश्लील वीडियो भेज दिया। पति के द्वारा जब इसको लेकर शिकायत की गई तो पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। जांच में लव जिहाद का मामला खुल कर सामने आया है।

Case of love jihad from Mirzapur with married woman raped and filmed in Ambala video sent to husband

पहले आया फोन पर काल, फिर हुई थी दोस्ती
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के पास फोन पर एक रॉन्ग नंबर से काल आता है। फोन आने के बाद महिला उसे काट देती है। लेकिन वही फोन दोबारा आता है। ऐसे में फोन करने वाला युवक अपना नाम अभय बताता है। कुछ ही दिनों में दोनों की बातचीत शुरू होती है और दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। दोस्ती होने के बाद आरिफ अभय बनकर विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लेता है।

Case of love jihad from Mirzapur with married woman raped and filmed in Ambala video sent to husband

अभय निकला आरिफ, बनाए शारीरिक संबंध
प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरिफ महिला को लेकर अंबाला जाता है। अभय के प्यार में दीवानी महिला अंबाला पहुंचती है तो पता चलता है कि वह अभय नहीं बल्कि आरिफ है। ऐसे में वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। जहां आरिफ अपनी बहन के साथ 20 से 25 दिनों तक महिला को रखता है। कुछ दिनों बाद महिला पति के संपर्क में आती है, जिसके बाद वह वापस पति के कहने पर घर आ जाती है।

Case of love jihad from Mirzapur with married woman raped and filmed in Ambala video sent to husband

पति के फ़ोन पर आया अश्लील वीडियो, मामले का हुआ पर्दाफाश
घर वापस आने के बाद महिला बताती है कि वह अंबाला नौकरी की तलाश में गई हुई थी। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल पाई तो वापस आ गई। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद पति के फोन पर एक अश्लील वीडियो आता है। वीडियो देखने के बाद पति के होश फाख्ता हो जाते हैं। जिसके बाद महिला के पति द्वारा पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Case of love jihad from Mirzapur with married woman raped and filmed in Ambala video sent to husband

बुर्का पहनाने व नमाज पढ़ने को लेकर भी दबाव बनाया गया
वहीं एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पति द्वारा अप्रैल महीने में पत्नी को किसी व्यक्ति के द्वारा भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन महिला के वापस आने के बाद पति के नंबर पर एक अश्लील वीडियो आया, जिसके बाद पुनः पति ने शिकायत की। पूछताछ में पता चला कि आरिफ ने अभय बनकर पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अंबाला बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद वीडियो बनाकर पति को भेजा गया।
इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी तरीके से लव जिहाद का मामला है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। महिला ने पूछताछ में बताया कि वहां ले जाकर बुर्का पहनाने व नमाज पढ़ाने को लेकर भी दबाव बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+