BHU से गायब एमबीबीएस के छात्र का मिर्जापुर में मिला शव, 9 जून से था गायब

मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से लापता हुआ मेडिकल छात्र का शव मिर्जापुर जिले में मिला है। छात्र नवनीत के साथियों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। बता दें कि छात्र 9 जून से गायब था और आखिरी बार उसे मिर्जापुर के विंध्याचल में देखा गया था। फिलहाल पुलिस छात्र नवनीत के परिवार वालों के आने का इंतजार कर रही है। साथ ही आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

bhu mbbs student body found in mirzapur

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवनीत पाराशर बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था और बीएचयू वाराणसी में रहकर एमबीबीएस करने के बाद इंटर्न कर रहा था। वह धन्वंतरी हास्टल में रहता था। 9 जून को अचानक वह गायब हो गया। छात्रों ने उसकी खोजबीन की थी। न मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना देने के साथ ही लंका थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि मोबाइल फोन हास्टल के कमरे में ही छोड़कर गया है। वहीं, नवनीत के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि अघोर और आध्यात्म जैसी बातें करता था।

इसी बीच उसकी बुलेट मोटरसाइकिल लावारिस हालत में विंध्याचल में मिली। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो नवनीत गंगा में स्नान करके अपनी बाइक तक आते और वापस गंगा की तरफ जाते दिखाई दिया था। पुलिस ने तलाश शुरू की तो नवनीत का शव भी मिर्जापुर में ही विंध्याचल से कुछ दूर चील्ह के कोल्हुआ गंगा घाट पर मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके दोस्तों से उसकी शिनाख्त कराई। नवनीत के साथियों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की।

पुलिस ने बताया कि नवनीत के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि छात्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+