मिर्जापुर: पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने पर युवक को पीट-पीटकर कर दिया घायल

Mirzapur News, मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के तकिया डोमान गांव में रविवार की रात को पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर नारेबाजी करने वाले को घायल कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। सोमवार को पिटाई करने वाले चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

 A youth beaten for raising slogan against pakistan

रात में विवाद के बाद की पिटाई
क्षेत्र निवासी मनोज कुमार मौर्या रात को नौ बजे साइकिल से घर लौटते समय गांव के सड़क पर पहुंचने पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जा रहा था। रास्ते में एक टेंपो वाले के सामने नारा लगाने पर उसने उसे नारेबाजी करने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर लोगों ने नारा लगाने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी । इससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दिया। दो पक्षो में विवाद को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज ठाकुर मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे। दोनों पक्षो को समझा कर मामले को शांत कराया और घायल का अस्पताल में उपचार कराया।

चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
सोमवार की सुबह पुलिस ने पिटाई करने वाले राजू खान, कल्लू, सोहराब, इदू निवासी तकिया डोमान के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने कहा कि नारेबाजी को लेकर नहीं, बल्कि टेंपो में साइकिल से टक्कर होने को लेकर विवाद हुआ था। कार्रवाई कर मामला शांत कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+