मिड-डे-मील में नमक-रोटी परोसने का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर FIR दर्ज

Recommended Video

    मिड-डे-मील में नमक-रोटी परोसने का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर FIR दर्ज

    मिर्जापुर। पिछले महीने मिर्जापुर जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे-मील में छात्रों को नमक-रोटी परोसने का मामला सामने आया था। मामला उजागर करने वाले पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब मुकदमा दर्ज कराया है। पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं, पत्रकार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर डीएम अनुराग पटेल पर गंभीर आरोप लगाये है और यूपी के सीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

    A case registered against a journalist who made a video of mid-day meal

    साजिश के तहत बनाया गया था वीडियो
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस एफआईआर में पत्रकार के खिलाफ ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के साथ मिलकर साजिशन नमक-रोटी खाने का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पत्रकार पवन जायसवाल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B, 186, 193 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय ने बताया कि सीडीओ और अन्य द्वारा की गई जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना थाना अहरौरा द्वारा की जा रही है। दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पत्रकार ने बनाया था वीडियो
    दरअसल पत्रकार ने ही मिर्जापुर के सीयुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों के नमक-रोटी खाते हुए वीडियो बनाया था। बाद में यह वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट तलब की थी। इस मामले में स्कूल के शिक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी समेत कई पर गाज गिरी थी। लेकिन अब पुलिस की पत्रकार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+