Mirzapur News: पेड़ से लटकाया उल्टा, पिटाई के बाद लगाया मिर्च, लोगों की ऐसी हैवानियत देख उड़ जाएंगे होश
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। यहां चोरी के शक में युवक को पेड़ से उल्टा लटका दिया गया। बेरहमी से पिटाई की गयी और उसके बाद घावों पर मिर्च लगाया गया। इस हैवानियत से आमजन में आक्रोश है। मां की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिर्जापुर के हलिया ब्लाक के महुगढ़ी गांव में जयशंकर बहेलिया को मोबाइल चोरी के शक में यहां के रहने वाले युवक राजेश धरिकार, हंसराज, छोटू धरिकार, राजेश धरिकार ने पकड़ लिया और उसे घर के सामने पेड़ में रस्सियों से बांधकर उल्टा लटका दिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसकी चोटों पर मिर्ची भी लगाई। इस दौरान वहां काफी भीड़ ज़मा हो गयी। युवक जान की भीख मांगते रहा लेकिन किसी ने एक न सुनी। युवक का हाथ भी टूट गया।

पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications