मेरठ: एसएसपी आवास के पास महिला की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप

मेरठ। यूपी के मेरठ में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एसएसपी आवास के पास दिनदहाड़े एक महिला को गोलियों से भून डाला। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

woman shot dead in meerut

ऑटो से ​उतरते ही मारी गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हजारी की प्याऊ के पास एक ऑटो आकर रुका। ऑटो से लगभग 30 वर्षीय महिला नीचे उतरी ही थी कि एकाएक पीछे से पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने महिला पर गोलियां बरसा दीं।

फायरिंग से मचा हड़कंप

एसएसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर हो रही फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने भी अफरा तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि मृतका की शिनाख्त कसेरू बक्सर निवासी रेखा के रूप में हुई है। अभी घटना की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+