'लड़कियां लाते थे, VIP भी आते थे...,' ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में काम कर चुकी महिला ने किए बड़े खुलासे
मेरठ, 27 सितंबर: अंकिता भंडारी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वनंतरा रिजॉर्ट में काम कर चुकी मेरठ की एक महिला ने पुलिस के सामने चौंकाने वाली बात बताई है। महिला ने बताया कि अंकित गुप्ता (आरोपी) और पुलकित आर्य (मुख्य आरोपी) की हरकतों की वजह से वह रिजॉर्ट में महज 2 महीने की काम कर सकी थी। बता दें, इस मामले में पुलिस अब वनंतरा रिजॉर्ट में काम कर चुकी महिलाओं से बात कर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।

'वे लड़कियों को लाते थे, वीआईपी वहां भी आते थे'
मेरठ की रहने वाली महिला ने ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में दो महीने काम किया था। महिला ने बताया, ''मैंने मई में वनंतरा रिसॉर्ट, ऋषिकेश में काम करना शुरू किया था, लेकिन जुलाई में वहां नौकरी छोड़ दी। अंकित गुप्ता (आरोपी) और पुलकित आर्य (मुख्य आरोपी) लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे। वे लड़कियों को लाते थे, वीआईपी वहां भी आते थे।''

अभियुक्तों को रिमांड पर लेगी पुलिस
डीआईजी और अंकिता भंडारी मर्डर मामले में गठित एसआईटी की प्रभारी पी. रेणुका देवी ने बताया कि अभियुक्तों के पुलिस रिमांड के लिए एक-दो दिन में अप्लाई करेंगे। घटना में 2 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है, उन गाड़ियों को पुलिस ने बरामद किया है। अन्य गवाहों के बयान भी रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सबूत इकट्ठा किए हैं, उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है। परिवार को जानकारी दे दी है। पहले कुछ महिला जो उस रिसॉर्ट में काम करती थी उनके बयान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला ?
श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था। वह छह दिन से लापता थी। एम्स के चार डॉक्टरों के एक दल ने शनिवार को अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम रिपोर्ट में घाव की प्रकृति और अन्य जानकारी दी जाएगी। एम्स ऋषिकेश की ओर से जारी की गई मसौदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि मृतका अंकिता भंडारी के शव पर मौत से पहले के घाव के निशान पाए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि उसे किसी कुंद धार वाली वस्तु से मारा गया था। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत डूबने के कारण हुई थी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications