मेरठः घुमाने के बहाने ले आया युवक फिर बंधक बनाकर 6 माह के बच्चे की मां के साथ दो साल तक की हैवानियत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र में पीलीभीत निवासी एक महिला को अगवा कर दो साल तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को छह महीने के मासूम बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात में बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

घुमाने के बाहने लेकर आया फिर बना लिया बंधक
दरअसल पीलीभीत जनपद की रहने वाली एक महिला अपने छह महीने के बच्चे को लेकर बदहवास हालत में किठौर कोतवाली पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि लगभग दो साल पहले क्षेत्र का रहने वाला एक युवक घुमाने के बहाने उसे यहां ले आया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

मौका मिलते ही चंगुल से निकली
महिला ने आरोप लगाया कि युवक के घर में रहने वाली महिलाएं उसकी चौकीदारी करती थीं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला के मुताबिक इसी दौरान आज मौका मिलते ही वह अपने छह महीने के बच्चे के साथ आरोपी के घर से फरार हो गई।

पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने गुहार लगाते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications